भारत में कोरोना वायरस से 7 हज़ार 137 लोग अब तक ठीक हुए हैं और 21 हज़ार 375 ऐक्टिव केस हैं।
इस बीच अच्छी ख़बर यह है कि 17 ज़िलों में 28 दिन से कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया है।
कोरोना का सबसे ज़्यादा असर महाराष्ट्र में है। जहां एक दिन में 522 नए केस सामने आए, जबकि 27 लोगों की मौत हुयी। अकेले महाराष्ट्र में कोरोना से प्रभावित मरीज़ों की कुल तादाद 8 हज़ार 590 हो गयी है, जबकि इस वायरस से 369 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति चिंताजनक हो गयी है। दिल्ली में 4.11 फ़ीसद मेडिकल स्टाफ़ कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। इनमें 13 पैरामेडिकल स्टाफ़, 26 नर्सें, 24 फ़ील्ड वर्कर और 33 डॉक्टर शामिल हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की कुल तादाद 3108 हो गयी है।